फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
strike - फोटो : amarujala
विज्ञापन
उत्तरकाशी/नई टिहरी। राज्य कर्मचारी घोषित करने एवं मानदेय बढ़ाने आदि लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जुलूस प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सोमवार को संगठन की जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी नौटियाल ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रति उपेक्षित रवैया अपना रही है। संगठन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर मांगों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में पुष्पा देवी, राज्यश्री रतूड़ी, बसंती रमोला, राजवंती परमार, पुष्पा सेमवाल, संगीता श्रीवास्तव, वखणी देवी आदि शामिल हुईं।
उधर, टिहरी में आंगनबाड़ी वर्कर सुमन पार्क से जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना दिया। प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष मीना रावत, सरोजनी,पुष्पा सजवाण, कृष्णा नौटियाल, रजनी रावत, शैला रतूड़ी, रोशनी रावत, सुषमा, शकुंतला बिष्ट, रजनी मखलोगा,शिवदेई राणा, सुमिता भट्ट, प्रेमा सजवाण, दुर्गा रावत, सरस्वती, ममता, राजबाला,गीता और अर्चना आदि शामिल थे।
विज्ञापन

पौड़ी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी व प्रदेश संगठन मंत्री मीनाक्षी रावत ने बताया कि सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों में जिला अध्यक्ष बसंती रावत, जिला उपाध्यक्ष अनीता पंत, महामंत्री मीना रावत, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पंवार, ब्लाक अध्यक्ष पाबौ हेमलता देवी, पोखड़ा ज्योति बिष्ट, विमला पोखरियाल, गीता भंडारी, नूतन सुंदरियाल, राजेश्वरी देवी, विनीता देवी शामिल थीं।
विज्ञापन






यह है मांगे
मानदेय बढ़ाने
समान कार्य के लिए समान वेतन
सहायिकाओं का मानदेय 25 प्रतिशत बढ़ाने
मुख्य सेविका के पद विभागीय पदोन्नति से भरने
दीपावली बोनस देने
सेवानिवृत्ति पर महिला कल्याण कोष की राशि तुरंत देने
यात्रा भत्ता देने
शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश
आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री प्राइमरी का दर्जा देने
पूर्व में हड़ताल के दौरान काटे गए मानदेय का भुगतान करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें