फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक अनुष्ठान के साथ बिल्ला गढ़ में रखी रुद्रेश्वर देवता मंदिर की नींव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नौगांव(उत्तरकाशी)। रवांई घाटी के आराध्य रुद्रेश्वर देवता के नए मंदिर की स्थापना के लिए बिल्ला गढ़ क्षेत्र में भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया। पुरोला विधायक राजकुमार ने मंदिर की भूमि के समतलीकरण व सौंदर्यकरण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही बिल्ला गढ़ में रवांई संस्कृति पर आधारित संग्रहालय के निर्माण की बात कही।
रवांई घाटी के करीब 65 गांवों में रुद्रेश्वर देवता के प्रति अगाध आस्था है। यमुनोत्री हाईवे से सटे बिल्ला गढ़ में रुद्रेश्वर देवता का नया मंदिर बनाया जा रहा है। बसंत पंचमी के अवसर पर हनुमान ध्वजा स्थापित करके श्रद्धालुओं ने मंदिर की नींव रखी। इससे पूर्व रुद्रेश्वर देवता ने अपने माली सुनील नौटियाल पर अवतरित होकर भूमि की परिक्रमा करके रक्षासूत्र बांधा और मंदिर निर्माण का आदेश दिया। जिसके बाद मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने जेसीबी मशीन लगाकर भूमि के समतलीकरण का कार्य आरंभ किया। इस बीच सभी श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर रांसो तांदी नृत्य करके हर साल बसंत पंचमी पर बिल्ला गढ़ में मेले का आयोजन करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार ने कहा कि जल्द ही बिल्ला गढ़ में रवांई की संस्कृति पर आधारित संग्रहालय की स्थापना भी की जाएगी। जिससे क्षेत्र में पर्यटन आधारित गतिविधियों से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष नौगांव शशि मोहन राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष पुरोला हरिमोहन नेगी, श्याम डोभाल, जगमोहन सिंह, जयवीर परमार, फुलक सिंह, रामकृष्ण थपलियाल, जगेंद्र राणा, सकलचंद रावत, जगत चौहान, राम प्रसाद सेमवाल, शूरवीर रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें