फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मैदान में फिर कूड़ा डालना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। कचरा निस्तारण के लिए अभी तक जमीन की तलाश पूरी नहीं होने के कारण एक बार फिर रामलीला मैदान को ही कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाने की तैयारी हो गई है। नगर में जगह-जगह कूड़े के ढेरों से हो रही समस्या को देखते हुए पालिका प्रशासन ने रामलीला मैदान में कूड़ा जमा करना शुरू कर दिया है। तीन माह बाद भी कचरा निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था नहीं होने से पालिका एवं प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

पालिका बाड़ाहाट में अभी तक कचरा निस्तारण की ठोस व्यवस्था नहीं होने के कारण दशकों से तेखला गदेरे में कूड़ा उड़ेला जा रहा था। गंगा भागीरथी में मिलने वाले इस गदेरे में कूड़ा डालने पर बीते साल एक नवंबर को हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। इसके बाद से नगर में कूड़ा एक बड़ी समस्या बना हुआ है। शुरूआत में पालिका ने रामलीला मैदान में ही कूड़ा डंप किया, हालांकि जनवरी में माघ मेला के चलते इस मैदान से कूड़ा हटवाया गया। तब से नगर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। पालिका ने नगर के मुख्य द्वार तांबाखानी सुरंग के मुहाने पर गंगा भागीरथी के किनारे अनुपयोगी हुए गंगोत्री हाईवे पर भारी कचरा एकत्र किया हुआ है। अब एक बार फिर नगर पालिका ने रामलीला मैदान में कूड़ा एकत्र करना शुरू कर दिया है। पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल का कहना है कि वैज्ञानिक ढंग से कूड़ा निस्तारण के लिए पालिका द्वारा मशीनों की खरीद की जा रही है, लेकिन इसके लिए जमीन मुहैया कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए जमीन उपलब्ध होने तक समस्या के स्थायी समाधान में दिक्कत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें