उत्तरकाशी। जंगलों की आग के प्रति आम जनता को जागरूक करने के लिए वन विभाग द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर फोल्ड धनारी में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वन दरोगा देवी नारायण ने छात्रों को जंगलों की आग से होने वाले नुकसान एवं इसकी रोकथाम की जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य भगवान सिंह गुनसोला, वन बीट अधिकारी सुरेश चौहान सहित गोपाल लाल, सुरेंद्र प्रसाद, विजेंद्र कुमार, बबीता देवी, कला देवी आदि मौजूद रहे। इधर औंगी गांव में प्रधान संतोषी देवी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वन दरोगा जगदीश चंद्र ने ग्रामीणों को जंगलों में आग लगने के कारणों की जानकारी देते हुए इसकी रोकथाम की अपील की। इस मौके पर धर्म सिंह, बलम देई, शारदा राणा आदि मौजूद रहे।