फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली को हराकर पिथौरागढ़ बना फुटबाल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। मनेरा स्टेडियम में चल रही अनुसूचित जनजाति बालक वर्ग की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में चमोली की टीम को 3-2 के अंतर से पराजित कर पिथौरागढ़ की टीम ने विजेता का खिताब जीता।
विज्ञापन

बीते दो दिन से मनेरा स्टेडियम में चल रही एसटी बालक वर्ग की राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक फाइनल में पिथौरागढ़ ने चमोली की टीम को 3-2 के अंतर से हराया। पिथौरागढ़ की ओर से सुबोध ने दो तथा तुषार ने एक गोल किया। चमोली की ओर से पंकज व हिमांशु ने एक-एक गोल कर जीत के लिए संघर्ष किया। समापन पर पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी डिप्टी कलक्टर आकाश जोशी, उपक्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत एवं निधि बिंजोला, शिवरतन रावत, रामलाल, राकेश, ऊषा, जितेंद्र, विवेक थापा, कृष्णा रमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें