उत्तरकाशी। हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी द्वारा कवां गांव में यूथ फाउंडेशन के कैंप में सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण ले रहे युवकों को बीज बम बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
शनिवार को यूथ फाउंडेशन के कैंप पहुंचे जाड़ी संस्था के सचिव द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने यहां सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण ले रहे युवकों को पर्यावरण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कहा कि बीज बम तकनीकी से इस कार्य को आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने प्रशिक्षु जवानों को बीज बम बनाने का प्रशिक्षण दिया। इसमें मिट्टी, गोबर और पानी के मिश्रण से गोले तैयार कर इसमें विभिन्न सब्जी एवं फलों के बीज डालकर बीज बम तैयार किए गए। प्रशिक्षण में 120 युवकों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर फाउंडेशन के विशाल कलूड़ा, गजेंद्र राणा, अनमोल भट्ट आदि मौजूद थे।