फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप खिली, कड़ाके की ठंड से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। तीन दिन बाद शनिवार को जिले में चटक धूप के साथ मौसम खुशगवार होने पर लोगों को कड़ाके की ठंड से निजात मिली, वहीं बीआरओ, एनएच और लोनिवि ने बर्फ से अवरुद्ध हुई सड़कों पर यातायात बहाल करने में तेजी दिखाई। हालांकि अब भी यमुनोत्री हाईवे पर हनुमानचट्टी से आगे वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है, वहीं गंगोत्री हाईवे पर सुक्की टॉप से आगे अभी तक सड़क अवरुद्ध है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला मुख्यालय समेत निचले क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बर्फ में कैद ऊंचाई वाले इलाकों में भी अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। बारिश-बर्फबारी के बीच उपजी हाड़ कंपाने वाली ठंड से निजात मिलने पर बर्फ की आगोश में कैद ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली।
शनिवार को एनएच के कर्मचारियों ने हनुमानचट्टी से फूलचट्टी के बीच हाईवे पर जमा बर्फ हटाकर यातायात बहाल किया। हालांकि इस हिस्से में फिलहाल वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है। फूलचट्टी से आगे जानकीचट्टी तक अभी सड़क बर्फ से पटी हुई है। इधर, बीआरओ के जवानों ने भी गंगोत्री हाईवे पर सुक्की टॉप तक यातायात बहाल कर लिया। इससे आगे झाला, धराली एवं गंगोत्री की ओर सड़क से बर्फ हटाने के काम में तेजी आई है। मौसम ने साथ दिया तो दो-तीन दिन के भीतर गंगोत्री तक यातायात बहाल होने की उम्मीद है। इनके अलावा लोनिवि की कुवां-कफनौल-राड़ी के साथ ही वन विभाग की सांकरी-तालुका और नैटवाड़-दोणी-भीतरी मोटर मार्ग अभी बर्फ से अवरुद्ध पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें