फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों को उत्तरदायित्व का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 150 सेक्टर और 15 जोनल मजिस्ट्रेट शामिल हुए।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। इस क्रम में शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित ऑडिटोरियम में सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम हेमंत वर्मा ने कहा कि सभी सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट निर्वाचन के अति संवेदनशीलता मानचित्र मैनुअल को गहनता से समझ लें। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से निर्वाचन संपन्न कराना सभी लोगों की जिम्मेदारी है। प्रशिक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह व 150 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 15 जोनल मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें