उत्तरकाशी। भटवाड़ी में खुले सरकारी दफ्तरों को आबाद करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का धरना आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। मौके पर पहुंचे गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने भी मांग को जायज बताते हुए आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए भटवाड़ी में तहसील एवं ब्लाक कार्यालय के साथ ही विभिन्न विभागों के दफ्तर भी खोले गए थे। अब हालात यह है कि इन विभागों के अधिकारी कर्मचारी भटवाड़ी स्थित अपने दफ्तरों के बजाय जिला मुुख्यालय बैठकर ही काम निबटा रहे हैं। बृहस्पतिवार को गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने ग्रामीणों की मांग को जायज बताते हुए कहा कि अधिकारियों के रवैये से क्षेत्र का विकास प्रभावित हो रहा है। इस मौके पर विपिन राणा, कुशला प्रसाद रतूड़ी, रवि रावत, विनोद रतूड़ी, सुनील रावत, मथुरा रतूड़ी, दिनेश बुटोला, महेश पंवार, विजय रावत, चंद्रमोहन पंवार, सोबत सिंह, रमेश सिंह आदि अनेक लोग मौजूद रहे।