फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाच्छादित हर्षिल वैली का नजारा कर लौटा स्नो स्टॉर्म अभियान दल

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्षिल वैली से लौटा स्नो स्टॉर्म अभियान दल
विज्ञापन

उत्तरकाशी। शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्नो स्टॉर्म अभियान के तहत वेयर ईगल्स डेयर ग्रुप से जुड़े पर्यटकों ने बर्फ से ढके हर्षिल धराली क्षेत्र में सफारी की।
विज्ञापन

बीते 27 जनवरी को वेयर ईगल्स डेयर ग्रुप का आठ सदस्यीय दल हर्षिल वैली के लिए रवाना हुआ था। ग्रुप के लीडर तिलक सोनी ने बताया कि दल को गंगनानी से आगे गंगोत्री हाईवे हिमाच्छादित मिला। इस दौरान बीआरओ के जवानों ने हर्षिल और भैरोंघाटी तक हाईवे से बर्फ हटाकर यातायात बहाल किया। धराली और जांगला के बीच चांगथांग में बड़ा हिमखंड टूट कर गंगोत्री हाईवे पर पसरा था, जिसे हटाकर यहां वाहनों की आवाजाही लायक रास्ता तैयार किया गया। दल में शामिल संदीप गोस्वामी, ऋषिकेश त्रिवेदी, अमित शर्मा, प्रशांत, राकेश अग्रवाल, अर्जुन सिंह, अमित, पंकज गुजराल, बलराम आदि का कहना है कि क्षेत्र में शीतकालीन पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। बर्फबारी के दौरान भी यहां यातायात सुचारु रहे और पर्यटन की ढांचागत सुविधाएं मिले, तो बड़ी संख्या में पर्यटकों को इस ओर आकर्षित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें