फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विल्ला गांव में बनेगा रुद्रेश्वर देवता का मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। यमुनोत्री हाईवे स्थित विल्ला गांव में रवाईं घाटी के आराध्य रुद्रेश्वर देवता के भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। मुलाणा के मैदान में आयोजित क्षेत्र के 65 गांवों की महापंचायत में यह निर्णय लिया गया। मंदिर के बनने से यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री भी क्षेत्र के आराध्य देव की पूजा-अर्चना कर पुण्य अर्जित कर सकेंगे।
विज्ञापन

रवाईं घाटी के देवराना, देवलसारी, तियां, बजलाड़ी, कंडाऊं तथा छिजा में रुद्रेश्वर देवता के प्राचीन मंदिर मौजूद हैं। सोमवार को मुलाणा के मैदान में हुई क्षेत्र के 65 गांवों की महापंचायत में निर्णय लिया गया कि यमुनोत्री हाईवे पर स्थित विल्ला गांव में भी रुद्रेश्वर देवता के भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। ताकि हर वर्ष यमुनोत्री धाम की यात्रा पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु भी यहां पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित कर सकें।
पंचायत में निर्णय हुआ है कि फरवरी में वसंत पंचमी पर विल्ला गांव में भूमि पूजन के साथ मंदिर का निर्माण किया जाएगा। रुद्रेश्वर मंदिर समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जगमोहन परमार ने बताया कि मंदिर के निर्माण पर करीब डेढ़ करोड़ खर्च आएगा। मंदिर निर्माण के लिए ग्रामीणों से अनिवार्य चंदा नहीं लिया जाएगा। मंदिर निर्माण के लिए स्वेच्छा से दान देने वालों के नाम मंदिर के बाहर शिलापट्ट पर अंकित किए जाएंगे। मंदिर निर्माण की निगरानी समिति में केंद्रीय कमेटी के साथ ही देवलसारी, कंडाऊं, तियां एवं बजलाड़ी मंदिर समिति के -चार-चार लोगों को शामिल किया जाएगा। पंचायत में शामिल हुए पुरोला विधायक राजकुमार ने इस प्रयास की सराहना करते हुए अपनी ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस मौके पर जयेंद्र राणा, जयवीर परमार, फुलक सिंह राणा, रामकृष्ण थपलियाल, जगेंद्र राणा, पार सिंह, जगमोहन चंद, अजब सिंह, रमेश चंद, धनवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें