फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद हिमाच्छादित हर्षिल से सकुशल लौटे पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। करीब एक सप्ताह की कड़ी मशक्कत के बाद बीआरओ ने गंगोत्री हाईवे पर हर्षिल तक यातायात बहाल कर लिया है। हाईवे खुलने पर बीते एक हफ्ते से हर्षिल में फंसे पर्यटकों को सकुशल निकाला गया है। मुंबई, यूपी व गुजरात के 11 पर्यटकों को सुरक्षित जिला मुख्यालय पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन

विगत 21 जनवरी की शाम को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का लुत्फ लेने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से करीब दो दर्जन पर्यटक हर्षिल पहुंचे थे। इसके बाद बर्फबारी का सिलसिला निरंतर जारी रहने के कारण गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध हो गया, जिसके चलते सभी पर्यटक हर्षिल में ही फंस गए। हालांकि जिला प्रशासन ने सभी पर्यटकों को गढ़वाल मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में ठहराकर उनके लिए भोजन आदि की व्यवस्था करा दी थी। इस बीच बीआरओ के जवानों ने कड़ी मशक्कत करके गंगोत्री हाइवे पर सोमवार को हर्षिल तक यातायात बहाल कर दिया, जिसके बाद सभी पर्यटकों को सकुशल जिला मुख्यालय पहुंचा दिया गया। हर्षिल से आगे भैरोंघाटी तक भी हाईवे से बर्फ हटा दी गई है, लेकिन इस हिस्से में भारी बर्फ और पाले के साथ ही एवलांच आने के खतरे को देखते हुए फिलहाल वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं की गई है। एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र नेगी ने बताया कि मुंबई के सात, यूपी के तीन व गुजरात के एक पर्यटक को हर्षिल से सकुशल उत्तरकाशी मुख्यालय पहुंचा दिया गया है, जबकि शेष 10 पर्यटकों ने कुछ और दिन प्रकृति का लुत्फ लेने के लिए हर्षिल में ही ठहरने की इच्छा जताई है। जिस कारण उन्हें जीएमवीएन के पर्यटक आवास गृह में ही ठहराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें