फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद खुला गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। कई दिनों बाद खिली धूप के साथ ही बर्फबारी से अवरुद्ध हुए गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे सहित अधिकांश संपर्क मार्गों को खोल दिया गया है। वहीं भटवाड़ी क्षेत्र के दूरस्थ मोटर मार्गों को खुलने में अभी भी कुछ दिनों का समय लगेगा।
विज्ञापन

बर्फबारी के कारण बीती 21 जनवरी से जिले में मौजूद राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए थे, जिससे मार्गों से जुड़े क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही ठप होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस बीच बीआरओ, एनएच व लोनिवि द्वारा लगातार इन मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन मौसम खराब होने व हिमस्खलन के जोखिम के चलते कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। हालांकि सोमवार को मौसम खुलने के बाद गंगोत्री हाईवे को हर्षिल क्षेत्र तक खोल दिया गया है। वहीं राडी टॉप से बर्फ हटाकर यमुना घाटी व जिला मुख्यालय के बीच भी यातायात बहाल कर दिया गया है। प्रशासन ने घनसाली-तिलवाड़ा, कमद-अयारखाल, बड़ेथी-बनचौरा, नैटवाड़-सेवा, मोरी-सांकरी, कवा-कफनौल, फूलचट्टी-जानकीचट्टी सहित 11 संपर्क मार्गों को भी देर शाम तक सुचारु करने का भरोसा दिया है। हालांकि हर्षिल-मुखबा-जांगला, पयार-झाला व गंगनानी-भंगेली मोटर मार्गों को खुलने में अभी कुछ दिनों का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें