पुरोला। बृहस्पतिवार देर शाम मोरी प्रखंड के सुदूरवर्ती सौड़ सांकरी गांव में एक घर व होटल आग लगने से सामान समेत स्वाह हो गया। शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया।
बृहस्पतिवार देर शाम सौड़ सांकरी निवासी बलवीर सिंह के मकान और इसमें चल रही चाय की दुकान में अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। घर में रह रहे लोगों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। क्षेत्र में दूरसंचार व्यवस्था ठप होने के कारण प्रशासन को शुक्रवार को हादसे की सूचना मिली। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। क्षेत्र के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजपाल रावत नेे प्रशासन से पीड़ित परिवार को राहत सहायता मुहैया कराने की मांग की है।