उत्तरकाशी। खेल विभाग की ओर से अनुसूचित जनजाति उपयोजना के तहत एसटी वर्ग के बालकों को फुटबॉल और एथलेटिक्स का आठ दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। समापन पर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल ने प्रशिक्षु खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरित किए।
जिला उपक्रीड़ा अधिकारी निधि ने बताया कि मनेरा स्टेडियम में आठ दिनों तक चले इस शिविर में अभिषेक, महेश, नितिन नेगी, सागर, विशेष, राजमोहन, अमित, राहुल, दिनेश, किशन, विशन, अर्जुन, नारायण, कार्तिक, आदित्य आदि कुल 25 खिलाड़ियों को फुटबाल तथा देशराज, उमेश, रोशन, युवराज, अरुण, संजय, ध्रुव, फ्रांसिस, रोहन आदि 25 खिलाड़ियों को एथलेटिक्स का प्रशिक्षण दिया गया। शुक्रवार को शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि नगर पालिका बाड़ाहाट के अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने प्रशिक्षु खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने युवाओं से अनुशासन एवं मेहनत कर खेल में करियर बनाने की सलाह दी। इस मौके पर पालिका सभासद अजीत गुसाईं, खेल प्रशिक्षक ऊषा गुसाईं, प्रशांत नौटियाल, गीता देवी, रोहित असवाल, विवेक राणा, विनोद कुमार, सुरेंद्र सिंह आदि अनेक लोग मौजूद रहे।