फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे का कारण बनने लगा कूड़ा, कूड़े के ढेर में लगी आग में स्वाह हुई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। नगर पालिका बाड़ाहाट में कूड़े की समस्या अब हादसों का रूप लेने लगी है। जोशियाड़ा पार्किंग क्षेत्र में कूड़े के ढेर में आग लगने पर यहां खड़ी एक कार जलकर राख हो गई, जबकि एक अन्य कार को भी आग से नुकसान पहुंचा। नगर के मुख्य चौक चौराहों पर जमा कूड़े में भी यदि आग लगने की घटना हुई तो यह बड़े अग्निकांड का रूप ले सकती है।
विज्ञापन

कूड़ा डंपिंग के लिए अभी तक स्थान का चयन नहीं होने के कारण बीते 11 दिनों से नगर पालिका बाड़ाहाट में कूड़े का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। सफाई कर्मचारी घर-दुकानों के साथ ही नगर के मार्गों से कचरा तो एकत्र कर रहे हैं, लेकिन डंपिंग के लिए कोई स्थान नहीं होने के कारण यह कूड़ा नगर के चौक चौराहों तथा सार्वजनिक स्थानों पर जमा किया जा रहा है। जोशियाड़ा क्षेत्र में गंगा भागीरथी के किनारे बनी पार्किंग में भी आजकल कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। शुक्रवार शाम करीब साढ़े तीन बजे इस कूड़े में अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते पार्किंग में खड़ी एक कार इस आग की चपेट में आ गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते कार धूं-धूं कर जलने लगी। सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। तब तक एक कार राख हो चुकी थी, हालांकि आग की चपेट में आई एक अन्य कार को सुरक्षित बचा लिया गया।

कोट.........
नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर हर लिहाज से नुकसानदायक हैं। प्रशासन की ओर से कहीं जगह उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण निस्तारण की समस्या आ रही है। फिलहाल नगर के कूड़े से अजैविक कचरा छंटवा कर शेष जैविक कूड़े को गड्ढे खोद कर दबाने की व्यवस्था की गई है। कचरे का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण करने के लिए जमीन खरीदने या किराए पर लेने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश सेमवाल, अध्यक्ष नगर पालिका बाड़ाहाट उत्तरकाशी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें