फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 1 अप्रैल से होगा असी कोसी वारुणी यात्रा का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। वरुणाघाटी व असी गंगा घाटी की पंच कोसी वारुणी यात्रा को वृहद स्वरूप देने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी द्वारा बैठक की गई, जिसमें आगामी एक अप्रैल से होने वाली तीन दिवसीय यात्रा के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित बैठक में समिति के मुख्य संयोजक जगमोहन चौहान ने बताया कि यमुनोत्री मंदिर, गंगोत्री मंदिर व हनुमान ध्वजा सहित स्थानीय देव डोलियों के सानिध्य में आयोजित होने वाली यात्रा में डुंडा व भटवाड़ी ब्लॉक के करीब 50 गांवों को शामिल किया गया है। यात्रा का शुभारंभ विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के साथ किया जाएगा, जिसके बाद यात्रा नाकुरी के नागेश्वर धाम, पाब गांव के नर्सिंग देवता, गढ़ गांव की मां रेणुका, चीणाखोली के भैरव देवता, बौन के नाग देवता, जुगुल्डी गांव की ज्वाल्पा देवी, पंजियाला के नागेश्वर महाराज के दर्शन करते हुए रवाड़ा पहुंचेगी। जहां से उपरीकोट के सोमेश्वर देवता, थाती माता व भरणेश्वर महाराज, वरुणावत शिखर के सुनहरा पर्वत व चुफ्लिया देवता, गैर गजोली गांव के नागेश्वर व सोमेश्वर देवता के दर्शन कर संगमचट्टी होते हुए विश्वनाथ मंदिर में समाप्त होगी। बैठक में वरुणाघाटी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष अमर सिंह, सचिव आनंद पंवार, आनंद सिंह, सरीता राणा, महिपाल सिंह, चैता देवी, महावीर सिंह, राजेश सिंह, शिवनारायण नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें