फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू के किया ग्रामीण को घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। ब्लॉक के खांड गांव स्थित जंगल में लकड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया है। रविवार देर शाम हुई घटना में घायल ग्रामीण को सीएचसी चिन्यालीसौड़ में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

खांड गांव निवासी एलम सिंह (60) पुत्र जोगत सिंह रविवार शाम करीब चार बजे जंगल में लकड़ी लेने गया था। जहां झाड़ियों में छुपे भालू ने उस पर पीछे से अचानक हमला कर दिया। ग्रामीण के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने भालू को भगाया। लोगों ने घायल को सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत में सुधार बताया है। उधर, खांड गांव के प्रधान देव सिंह आदि ग्रामीणों ने वन विभाग से घायल ग्रामीण को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें