फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा भागीरथी को डाइवर्ट करने के मामले में कमेटी ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। बड़ेथी चुंगी मनेरा के पास गंगा भागीरथी की धारा को चैनलाइज करने के मामले में जांच के लिए डीएम ने डीएफओ की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। कमेटी ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कंपनी ने गंगोत्री हाईवे की सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए नदी में काम करने के लिए सिंचाई विभाग की अनुमति के दस्तावेज प्रस्तुत किए।
ऑल वेदर रोड के तहत बड़ेथी चुंगी के पास चल रहे भूस्खलन ट्रीटमेंट कार्य कर रही कंपनी ने गंगा भागीरथी की धारा को मोड़ कर चैनलाइज कर दिया था। मामले में खबरें प्रकाशित होने पर हरकत में आए जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएम डा. आशीष चौहान ने मामले की जांच के लिए डीएफओ की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के आदेश दिए हैं। इसमें एसडीएम भटवाड़ी और सिंचाई विभाग के ईई शामिल हैं। कमेटी ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर चैनलाइज की गई नदी व सड़क के मलबे का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ संदीप कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर मामले की जांच की जा रही है। सड़क कटान में निकल रहा मलबा डंपिंग जोन में डाला जा रहा है कि नहीं, गंगा भागीरथी की धारा को मोड़ने की अनुमति आदि मुद्दों पर कमेटी जांच कर सोमवार तक अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। साथ ही कंपनी के अनुबंध और निर्माण कार्य की डिजाइन आदि की पड़ताल भी की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस दौरान निर्माण कंपनी ने गंगोत्री हाईवे की सुरक्षा के लिए गंगा भागीरथी के किनारे सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए यहां साइट डेवलपमेंट के लिए सिंचाई विभाग की अनुमति के दस्तावेज प्रस्तुत किए। जांच कमेटी इनकी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें