फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका चुनाव में मिली जीत पर जताया जनता का आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। बाड़ाहाट नगर पालिका में मिली जीत पर जनता का आभार प्रकट करने के लिए कांग्रेसियों द्वारा धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया, जिसमें नवनिर्वाचित पालिका पदाधिकारियों व कांग्रेस नेताओं ने पार्टी को मिली जीत के लिए जनता को श्रेय देते हुए आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

नगर स्थित हनुमान चौक में आयोजित सभा में नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने चुनाव के दौरान किए सभी वादों को पूरा करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण, खेल मैदान, ट्रैफिक जाम, पेयजल, सड़क आदि मुद्दों के निस्तारण के लिए ठोस योजना बनाकर कार्य किया जाएगा। पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने सभा संबोधित करते हुए कहा कि नगर के विकास के लिए कांग्रेस का जीतना बहुत जरूरी था। इस मौके पर नवनिर्वाचित सभासद अजीत गुसाईं, ऊषा चौहान, कविता जोगेला, महावीर चौहान, मनोज शाह, बुद्धि राणा, सविता भट्ट सहित भूपेश कुड़ियाल, गिरवीर परमार, धमेंद्र बत्रा, प्रताप पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें