फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़-जोगत बाईपास रोड दुरुस्त नहीं कराने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। नवनिर्मित देवीसौड़ पुल से चिन्यालीसौड़ मुख्य बाजार को जोड़ने वाली बाईपास सड़क की खस्ताहाल पर व्यापारियों ने रोष जताया है। आक्रोशित व्यापारियों ने शीघ्र सड़क को दुरुस्त नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

देवीसौड़ पुल तक पहुंचने के लिए वर्षों से चिन्यालीसौड़ बाजार से ब्लाक कार्यालय होते हुए सड़क से आवाजाही होती थी। टिहरी बांध झील के कारण यह सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त होने के साथ बदहाल हो गई। अब नया पुल बनने के बाद इसकी एप्रोच सड़क पीपलमंडी होते हुए बनायी गई है। जहां से आवाजाही में लोगों को डेढ़ से दो किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों की मांग पर पुल के उद्घाटन से पूर्व पुरानी एप्रोच रोड से भी वाहनों की आवाजाही शुरू तो की गई, लेकिन इसकी स्थिति को सुधारने की जहमत नहीं उठाई।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शूरवीर रांगड़, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा नौटियाल आदि ने कहा कि दिचली-गमरी व मुख्य बाजार को जोड़ने वाली सड़क पर डामरीकरण कर दुरुस्त नहीं कराने से यहां हर वक्त दुर्घटना का डर बना हुआ है, जबकि धूल के गुबार के कारण स्थानीय दुकानदारों व निवासियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें