सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर में गत शिक्षा सत्र के दौरान शैक्षणिक और शिक्षणेत्तर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने कहा कि सम्मानित होने पर छात्रों को अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है।
कॉलेज में आयोजित समारोह में अपनी कक्षाओं में प्रथम आने पर कुणाल, मोहित, तनु शर्मा, प्रतिष्ठा, खुशबू, अंशिका, स्नेहा कंडारी, प्राची, सोमदेव, गिन्नी शर्मा, अमन ममगाईं, शमा, मोनिका गुप्ता, करीना को सम्मानित किया गया। जबकि, क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर लक्ष्मी, गिन्नी, प्राची, आराधना, नित्या, निकिता, देविका, विद्या और सांस्कृतिक गतिविधियों के तहत हिमानी, छवि वर्मा, प्राची, लक्ष्मी, नीमा, सोना, प्रीति, नैंसी आदि को सम्मानित किया गया। शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए प्राची, गिन्नी शर्मा, अमन ममगाईं को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया।
इस दौरान शिक्षक अवधेश, तपेंद्र, अखिलेश, चंदन, कमलेश, मोहित, अनिल, रणजीत, फकीर, सर्विन, सागर, हरीश, ललित, हरीश कुमार, दिवाकर, कालिका प्रसाद, दीपक, पंकज, मुकेश, सुषमा, अंजू, कुसुम आदि मौजूद रहे।