फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 18वीं वर्षगांठ जिले में हर्षोल्लास के साथ मनायी गई। स्कूली बच्चों ने नगर में प्रभातफेरी निकालकर राज्य आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों को याद किया। ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और आंदोलनकारियों से जुड़ी डाक्यूमेंटरी फिल्म दिखाई गई।
शुक्रवार की सुबह गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर, कीर्ति इंटर कालेज तथा बालिका इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट तथा एनएसएस स्वयंसेवियों ने नगर में प्रभातफेरी निकाली। गोस्वामी गणेश दत्त विद्या मंदिर में वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्वाति नौटियाल, आयुष कोटनाला, सुहानी एवं देव शिवहरे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विजय प्रकाश भट्ट, बीडी कुनियाल, सुरेश मिश्रा, सूर्यप्रकाश नौटियाल, जयप्रकाश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। डीएम डा. आशीष चौहान ने समारोह में मौजूद सभी लोगों से राज्य आंदोलन के शहीदों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड बनाने में सहयोग की अपील की। समारोह में सीडीओ प्रशांत आर्य, एडीएम हेमंत वर्मा, एसडीएम देवेंद्र नेगी, परियोजना निदेशक आरएस रावत, जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें