फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट विवेचना के लिए पुलिस उपाधीक्षक ठाकुर सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। बीते अगस्त माह में डुंडा क्षेत्र में नाबालिग के बलात्कार एवं हत्या मामले का त्वरित निस्तारण कर महज 17 दिन के भीतर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने वाले उत्तरकाशी के पुलिस उपाधीक्षक मनोज ठाकुर को उत्कृष्ट विवेचना के लिए राज्यपाल के हाथों सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उत्तरकाशी के पुलिस उपाधीक्षक मनोज ठाकुर को उत्कृष्ट विवेचना के लिए प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। बीते 18 अगस्त को डुंडा क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ बलात्कार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। राजस्व क्षेत्र में हुई घटना की जांच का जिम्मा अगले ही दिन रेगुलर पुलिस के सुपुर्द किया गया। इस जघन्य एवं संवेदनशील मामले की त्वरित विवेचना कर पुलिस उपाधीक्षक ठाकुर ने तीसरे ही दिन न सिर्फ मामले का खुलासा कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया, बल्कि महज 17 दिन के भीतर विस्तृत जांच कर न्यायालय में चार्जशीट भी दाखिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें