फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में नोटा का उपयोग करने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। आर्थिक आधार पर आरक्षण एवं समानता के अधिकार की मांग कर रहे अखिल भारतीय समानता मंच ने आम जनता से निकाय चुनाव में नोटा का प्रयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

रविवार को हुई मंच की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि राजनीतिक दलों ने हमेशा आरक्षण के नाम पर समाज को बांटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि एक ओर तो महज पांच साल विधायक या सांसद चुने जाने पर उन्हें ताउम्र पेंशन दी जा रही है, जबकि 60 साल की उम्र तक सेवाएं देने वाले सरकारी कर्मचारियों को पेंशन से वंचित कर दिया गया है। इन मुद्दों को लेकर उन्होंने आम जनता से निकाय चुनाव में अधिक से अधिक नोटा का उपयोग करने की अपील की। इस मौके पर मंच के संयोजक कीर्तिनिधि सजवाण, अध्यक्ष यशपाल बिष्ट, प्रेम सिंह, बुद्धि नौटियाल, दिनेश बर्त्वाल, दीपक रावत, राधेश्याम, सुरेश जोशी, राजवीर रांगड़ आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें