फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला उत्सव में छात्र छात्राओं ने दिखाई अपनी रचनात्मकता

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान(रमसा) के तहत कीर्ति इंटर कालेज सभागार में जनपद स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें आयोजित संगीत, चित्रकला, नृत्य आदि प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कला उत्सव के तहत हुई चित्रकला प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में पूजा, संजना व नेहा, बालक वर्ग में अमन, गौरव व दुर्गेश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। कंठ संगीत प्रतियोगिता में मनीषा प्रथम, आरती भट्ट द्वितीय व साक्षी तृतीय रही। नृत्य प्रतियोगिता में निखिल, मोहन व विशाल क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वाद्य संगीत प्रतियोगिता में अग्रता नौटियाल अव्वल रही। प्रतियोगिता के समापन पर जिला शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुशवाह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सीएल शाह, विक्रम चंद्र, यशपाल भंडारी, ओम बधानी, प्रदीप बिष्ट, गुलाब सिंह महर, अतोल महर, उत्तम रावत, प्रहलाद राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें