फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निकाय चुनाव के लिए कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से निकाय चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। चुनाव ड्यूटी में तैनात पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें अपनी ड्यूटी गंभीरता के साथ करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में निर्वाचन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें निकाय चुनाव के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों पर तैनात पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुशवाह ने पावर प्वाइंट के माध्यम से मतदान के बारे में जानकारी दी। नोडल अधिकारी सीडीओ प्रशांत आर्य ने कहा कि प्रशिक्षण में दी गई जानकारियों को कर्मचारी ध्यान में रखें। प्रशिक्षण के दौरान डीएम डा. आशीष चौहान ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराना पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का दायित्व है। उन्होंने निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का भली भांति अध्ययन कर उसके अनुसार प्रक्रिया संपन्न करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम हेमंत वर्मा, एसडीएम अनुराग आर्य, सौरभ असवाल, सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, खुशपाल भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें