फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई रोप चैलेंज खेलों का लुत्फ उठा सकेंगे पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। देश-विदेश के पर्यटकों एवं स्थानीय युवाओं को जल्द ही जिला मुख्यालय में बर्मा ब्रिज, स्पाइडर वेब, कमांडो नेट आदि साहसिक खेलों का लुत्फ उठाने का अवसर मिलेगा। हाई रोप चैलेंज खेल के अंतर्गत आने वाली इन गतिविधियों को विकसित करने के लिए जिला पर्यटन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है, जिसका उद्देश्य पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ ही युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है। करीब 15 लाख से मनेरा स्थित साहसिक खेल विभाग के परिसर में स्थापित होने वाली इन गतिविधियों को अगले यात्रा सीजन से पूर्व तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में साहसिक खेल के नाम पर अभी तक पर्यटकों को मात्र पर्वतारोहण व ट्रैकिंग की ही सुविधा मिलती है, लेकिन क्षेत्र के लिए जरूरी तकनीकी दक्षता व भारी भरकम बजट के चलते कई पर्यटक चाहकर भी इसका लुत्फ नहीं उठा पाते हैं। जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री ने बताया कि मनेरा स्थित विभागीय परिसर को साहसिक खेलों का केंद्र बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए विभाग के पास पर्याप्त बजट भी आ गया है। प्रथम चरण में भवन की मरम्मत करने के साथ ही करीब 15 लाख से हाई रोप चैलेंज के बुनियादी ढांचे को तैयार किया जाएगा। करीब छह माह के भीतर इन सभी कार्यों को पूरा कर दिया जाएगा।

क्या है हाई रोप चैलेंज
साहसिक खेलों की इस शैली में रस्सियों को पेड़ों, खंबों आदि ऊंचे स्थान पर बांधकर सीढ़ियां, पुल व जाल आदि बनाए जाते हैं, जिन पर पर्यटक सुरक्षा बेल्ट के सहारे चढ़ते-उतरते व हवा में एक से दूसरे स्थान तक जाते हैं। पर्वतारोहण व ट्रैकिंग के मुकाबले इन खेलों का लुत्फ बच्चे व कम अनुभवी व्यक्ति भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें