उत्तरकाशी। टैक्सी चालकों की समस्याओं एवं मुद्दों को लेकर सोमवार को जिलेभर की टैक्सी यूनियनों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सभी टैक्सी यूनियनों को एकजुट कर गंगा, यमुना, टौंस वैली टैक्सी मैक्सी जिला महासंघ का गठन किया।
सोमवार को हुई टैक्सी यूनियनों के पदाधिकारियों की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मौके पर महासंघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से सुरेंद्र पंवार संरक्षक एवं अर्जुन भंडारी अध्यक्ष चुने गए। इनके अलावा दीवान असवाल उपाध्यक्ष, बिजेंद्र रावत सचिव, चरण पंवार सहसचिव, भगत रावत कोषाध्यक्ष तथा दीनानाथ नौटियाल संयोजक नियुक्त किए गए, जबकि पुष्कर सिंह, शूरवीर सिंह, भगवान सिंह, हर्षलाल शाह, रमेश नेगी, महिदेव सिंह, सुभाष उनियाल, दिनेश राणा, दुर्गा सिंह, रामरखा डोगरा, अतर सिंह, प्यार सिंह व टीआर तनवार को सदस्य बनाया गया।