उत्तरकाशी। डीएम डा. आशीष चौहान ने सभी खंड विकास अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुसार ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन एवं परिसीमन की प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने बताया कि तीन से पांच अक्तूबर तक ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन प्रस्तावों का परीक्षण कर सूची तैयार की जाएगी। छह अक्तूबर को इसका प्रकाशन कर 10 तक इस पर आपत्तियां दर्ज की जाएगी। 12 तक इनका निस्तारण कर 15 को अंतिम प्रस्ताव पंचायतराज निदेशालय को भेजा जाएगा। 16 से 22 तक नवगठित एवं उससे प्रभावित अन्य ग्राम पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन प्रस्ताव तैयार कर 23 को इसकी सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 25 व 26 को इस पर आपत्तियां दर्ज की जाएगी। 29 तक इनका निस्तारण कर 30 को इसकी अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।