चिन्यालीसौड़। बनचौरा क्षेत्र के ग्रामीणों ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय को देहरादून शिफ्ट करने का विरोध किया है। ग्रामीणों ने जनांदोलन का एलान किया है।
वर्ष 2003 में धारकोट में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय स्वीकृत हुआ था। विद्यालय भवन के लिए ग्रामीणों ने 210 नाली जमीन शिक्षा विभाग को मुहैया कराई। 15 साल बीते लेकिन अभी तक यहां विद्यालय भवन का निर्माण नहीं हो पाया है। वर्तमान में यह विद्यालय चिन्यालीसौड़ ब्लाक मुख्यालय पर ही संचालित हो रहा है। फिर भी ग्रामीणों को उम्मीद है कि धारकोट के दिवारीखोल बिजोती में चिह्नित जमीन पर विद्यालय भवन का निर्माण होगा, जिससे क्षेत्र का विकास होने के साथ ही बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल पाएगी। रविवार केे बनचौरा में हुई बैठक में लोगों ने नवोदय विद्यालय को लेकर चर्चा की। इस मौके पर विरेंद्र खरोला, भूपेंद्र बिष्ट, परमनाथ, चैन सिंह नेगी, इंद्रपाल राणा, विरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।