फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौ भक्तों ने किया संत गोपाल मणि का भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। उत्तराखंड विधानसभा में गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने का संकल्प प्रस्ताव पारित होने के बाद उत्तरकाशी पहुंचे संत गोपालमणि का गो भक्तों ने स्वागत किया। उन्होंने अन्य राज्यों में भी इस संबंध में प्रस्ताव पारित कराने की मुहिम छेड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता की। संत गोपालमणि से कहा कि गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की दिशा में यह पहली सफलता है और देवभूमि उत्तराखंड को यह गौरव मिला है। अब राज्य के हर जिले में जाकर इस सफलता के लिए लोगों का आभार जताएंगे। इसके साथ ही अब हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों की विधानसभा से भी गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने का प्रस्ताव पारित कराने की मुहिम छेड़ी जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने गो भक्तों को गाय के धार्मिक, आध्यात्मिक, आर्थिक एवं वैज्ञानिक महत्व बताए। इस मौके पर पं. शिव प्रसाद सेमवाल, गो क्रांति मंच के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर भट्ट, राजेंद्र रावत, नेमचंद चंदोक, प्रताप रावत, अतर सिंह भंडारी, भरत सिंह पयाल, आदित्य चौहान, प्रेम सिंह पंवार, शिव प्रसाद भट्ट और शूरवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें