उत्तरकाशी। विश्व पर्यटन दिवस पर 20 पर्यटकों का दल गर्तांगली एवं नेलांग की यात्रा के लिए रवाना हुआ। डीएम डा. आशीष चौहान ने विश्वनाथ चौक से दल के सदस्यों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वेयर ईगल डेयर ग्रुप की ओर से आयोजित इस यात्रा में पर्यटक गर्तांगली के साथ ही भारत चीन सीमा पर स्थित नेलांग घाटी का भ्रमण भी करेंगे।
डीएम डा. आशीष चौहान ने कहा कि उत्तरकाशी जिले में तीर्थाटन के साथ ही ऐतिहासिक एवं साहसिक पर्यटन की भी अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने दल से अपने अनुभवों को सोशल मीडिया में साझा करने को कहा। वेयर ईगल डेयर ग्रुप के सदस्य तिलक सोनी ने बताया कि गर्तांगली का भ्रमण करने के बाद दल नेलांग स्थित आईटीबीपी कैंप में रात्रि विश्राम करेगा। शुक्रवार को नागा, सोनम, पुलम, सुमदा आदि सीमांत क्षेत्रों का भ्रमण कर दल लौटेगा। इस मौके पर अजय पुरी, संदीप गोस्वामी, अमित मोह अस्थाना, अनुज शर्मा, अरुण सरकार, रागिनी सिंह, संकल्प चावला, विनोद कुमार, उपेंद्र सजवाण आदि मौजूद रहे।