उत्तरकाशी। स्वच्छता पखवाड़े के तहत रेणुका समिति व नाबार्ड के स्वयंसेवियों की ओर से मातली गांव में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें संस्था के सदस्यों ने गंगोत्री हाईवे व आसपास के क्षेत्र में फैले जैविक अजैविक कूड़े को एकत्र कर निस्तारित किया।
इस दौरान नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक गजेंद्र चौधरी ने रेणुका जूनियर हाईस्कूल के विद्यार्थियों को कूड़े के दुष्प्रभाव एवं स्वच्छता का महत्व बताया। उधर संस्था के सहयोग से ब्रह्मखाल स्थित कल्याणी गांव में ग्राम संगठन का गठन किया गया, जिसमें विशना देवी को अध्यक्ष, सुशीला देवी को उपाध्यक्ष, सावित्री देवी को सचिव, दीपा भंडारी को कोषाध्यक्ष, आशा देवी को लेखपाल और पुष्पा नेगी को सहसचिव बनाया गया। इस अवसर पर रेणुका समिति के प्रबंधक संदीप उनियाल ने बताया कि ग्राम संगठन की मदद से महिलाओं को आजीविका संबंधी विभिन्न कार्यों का प्रशिक्षण एवं आसान ऋण मिल सकेगा। इस मौके पर राधे उनियाल, सीता भंडारी, अनुराधा नौटियाल, दीपक सकलानी, मीरा नौटियाल आदि मौजूद रहे।