फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेषज संघ के चुनाव में मनमाने आरक्षण पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। साधन सहकारी समितियों में जिला भेषज संघ प्रतिनिधि के चुनाव बगैर किसी आरक्षण के कराने के बाद अब मनमाने ढंग से आरक्षण थोपे जाने पर प्रतिनिधियों ने रोष जताया है। उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भटवाड़ी प्रखंड में सहकारी समिति सालू सौरा से भेषज संघ प्रतिनिधि के तौर पर चुने गए कमल सिंह राणा ने डीएम को लिखे पत्र में अवगत कराया कि हाल ही में सहकारी समितियों के चुनाव के दौरान भेषज संघ प्रतिनिधियों का चुनाव भी कराया गया था। तब बिना किसी आरक्षण के यह प्रतिनिधि चुने गए और अब इसमें बिना किसी मानक के आरक्षण थोपा जा रहा है। जिससे जिला भेषज संघ में निदेशक और फिर अध्यक्ष पद का निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है। उन्होंने मामले में जिला सहकारी निबंधक की भूमिका पर सवाल उठाते हुए डीएम से जांच कराकर न्यायोचित कार्रवाई करने व विभागीय चुनाव निरस्त कराकर नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें