फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दिए वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। वन भूमि हस्तांतरण संबंधी मामलों की समीक्षा बैठक में डीएम ने भूमि के लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन भी विभागों को विकास कार्यों के लिए वन भूमि की जरूरत है वह प्रभागीय वनाधिकारी से वार्ता कर मामले का जल्द निस्तारण कराएं, जिससे विकास कार्यों को बिना किसी अड़चन के जल्द से जल्द धरातल में पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नेटवाड़-हडवाड़ी, नेटवाड़-नूराणू तथा हडवाड़ी-सेवा प्रस्तावित सड़कों का वन विभाग के साथ मिलकर संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही 24 सितंबर तक निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने लोनिवि प्रांतीय खंड उत्तरकाशी को सर्किट हाउस के लिए भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव जल्द शासन को भेजने के आदेश दिए। वहीं उत्तरकाशी बस अड्डे का प्रस्ताव भी शासन को भेजने को कहा। उन्होंने ऑनलाइन वन भूमि प्रस्तावों की स्थिति जांच कर निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। डीएम ने ऑल वेदर रोड की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था से कल्याणी मार्ग पर लगे विद्युत पोलों को अन्यत्र शिफ्ट करने और सड़क निर्माण से टूटी पेयजल लाइनों को जल्द दुरुस्त कराने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम हेमंत वर्मा, सीडीओ प्रशांत आर्य, एसडीएम सौरभ असवाल, डीएफओ आरपी मिश्रा और अधिशासी अभियंता लोनिवि सीएस रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें