उत्तरकाशी। आजाद मैदान में चार से 20 अक्तूबर तक रामलीला का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां शुरू करने से पूर्व मंगलवार को विधिवत अनुष्ठान के साथ हनुमान ध्वज की स्थापना की गई।
आजाद मैदान में हर साल रामलीला का भव्य आयोजन किया जाता है। इस बार आदर्श रामलीला समिति ने चार से 20 अक्तूबर तक रामलीला आयोजन का निर्णय लिया है। रामलीला की तैयारियां शुरू करने से पूर्व मंगलवार को मंच के निकट हनुमान ध्वज स्थापित की गई। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में समिति के तमाम सदस्यों के साथ ही अनेक गणमान्य लोग एकत्र हुए। मंच पर पूजा-अर्चना के बाद भैरव चौक स्थित चमाला की चौंरी पर भी पूजा-अर्चना की गई। समिति के भूपेश कुड़ियाल ने बताया कि इस बार आजाद मैदान में 67वीं बार रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस मौके पर उमेश बहुगुणा, सुभाष सोनी, शांति प्रसाद, अजय पुरी, रमेश चौहान, रुकम चंद रमोला, राजाराम भट्ट, ब्रह्मानंद नौटियाल, अजय प्रकाश बडोला, प्रताप सिंह बिष्ट, गजेंद्र सिंह, अमरपाल रमोला आदि अनेक लोग मौजूद रहे।