फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरबडियार क्षेत्र के ग्रामीणों ने उठाई विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पुरोला के सरबडियार क्षेत्र के ग्रामीणों ने क्षेत्र में लंबे समय से ठप पड़ी विद्युत आपूर्ति समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने की गुहार लगाई है। समस्याओं को लेकर डीएम से मिलने पहुंचे ग्रामीणों ने शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को सरबडियार क्षेत्र के कैलाश सिंह रावत के नेतृत्व में ग्रामीण डीएम से मिलने जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि आजादी के दशकों बाद तीन माह पूर्व ही क्षेत्र के लेवटाड़ी, डिंगाड़ी, किमडार, छानिका, पौंटी, गौल आदि गांवों को ग्रिड की लाइन से जोड़ा गया था, लेकिन तकनीकी दिक्कतों एवं आपदा के चलते चंद दिनों बाद ही विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इस संबंध में कई बार शिकायत करने पर भी ऊर्जा निगम के अधिकारी-कर्मचारी सुनवाई करने को राजी नहीं। ग्रामीणों ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के अभाव में क्षेत्र के लोग आजादी के दशकों बाद भी आदिम युग में जीने को मजबूर हैं, जिससे ग्रामीणों में शासन-प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ रोष पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें