फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विर्सजन के साथ संपन्न हुआ विश्वकर्मा दिवस समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। विश्वकर्मा दिवस पर व्यापारियों द्वारा आयोजित दो दिवसीय समारोह मंगलवार को भव्य शोभा यात्रा एवं मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। इससे पूर्व सोमवार की रात ज्ञानसू में विश्वकर्मा पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को जनपद के विभिन्न अभियांत्रिकी विभागों में विश्वकर्मा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोमवार देर शाम ज्ञानसू स्थित एक होटल परिसर में विश्वकर्मा पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें बिहार से आए कलाकारों की टीम ने भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर भट्ट, नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक हरीश सेमवाल, चिंटू मटूड़ा, विवेक गुसाईं, आशीष नौटियाल, दीपक मटूड़ा, प्रताप सिंह बिष्ट, शैलेंद्र महंत आदि मौजूद रहे। मंगलवार को ज्ञानसू से मणिकर्णिका घाट तक भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें