फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशनकारी के स्वास्थ्य में आई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। पृथक रवाईं जनपद एवं पुरोला को जिला मुख्यालय बनाने की मांग को लेकर जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रकाश कुमार का अनशन सोमवार को चौथे भी जारी रहा। उनके समर्थन में धरने पर बैठे ग्रामीणों ने सरकार पर जनभावनाओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

अलग जिले के साथ ही क्षेत्र की अन्य मांगों को लेकर बीते 31 जुलाई से चल रहा धरना और 14 सितंबर से चल रहा अनशन सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठे जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रकाश कुमार के स्वास्थ्य में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को चिकित्सकों ने उनके वजन में करीब चार किलो की गिरावट को देखते हुए अनशन समाप्त करने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने मांग पूरी होने तक अनशन जारी रखने का एलान किया। उनके समर्थन में बैठे ग्रामीणों ने सरकार पर जनभावनाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर मदनलाल अग्रवाल, राजेंद्र शर्मा, मोहब्बत नेगी, अमीन नेगी, रेखा जोशी, कैलाश रावत, दिनेश उनियाल, भगत राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें