चिन्यालीसौड़। विद्या भारती की ओर से संचालित सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिरों की टिहरी एवं उत्तरकाशी संभागीय खेलकूद एवं बौद्धिक प्रतियोगिता शिशु मंदिर चिन्यालीसौड़ में शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने किया। उन्होंने स्कूल को दस लाख देने की घोषणा की।
रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर में संभागीय खेलकूद एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में टिहरी एवं उत्तरकाशी जनपद के विभिन्न सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिरों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। विद्या भारती के संभागीय प्रमुख विनोद रावत ने बताया कि विद्या भारती देशभर में 40 लाख बच्चों को संस्कारवान शिक्षा देने का सतत प्रयास कर रही है। इस मौके पर प्रधानाचार्य देवीदत्त उप्रेती, पूर्व ब्लाक प्रमुख बलवीर बिष्ट, खिमानंद बिजल्वाण, रजनी कोटवाल, पूनम रमोला, सुरेश रमोला, सुमन रावत, गोविंद रावत, कृतिमणि रतूड़ी आदि मौजूद रहे।