फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान पोर्टल पर दर्ज की शिकायत तब हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। नौगांव प्रखंड के तुनालका गांव में ग्रामीणों के पशु चरान-चुगान की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर करने के 15 दिन के भीतर राजस्व एवं पुलिस की टीम ने अतिक्रमण हटवा दिया।
विज्ञापन

तुनालका गांव निवासी ममराज ने बताया कि कुछ लोगों ने गांव में पशुओं के परंपरागत चरान चुगान की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। इस संबंध में कई बार राजस्व विभाग एवं प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने बीते 28 अगस्त को मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज करायी थी। इस पर संज्ञान लेकर शासन के निर्देश पर बीते 11 सितंबर को तहसीलदार बुद्धि लाल सरियाल एवं एसआई रोहित कुमार के नेतृत्व में गांव पहुंची राजस्व एवं पुलिस की टीम ने अवैध अतिक्रमण को हटवाया। पुलिस टीम की मौजूदगी में ग्रामीणों ने अवैध कब्जे वाली जमीन से चारापत्ती काटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें