फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के लापता होने के मामले में पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। मोरी के सौड़ सांकरी में एक युवती द्वारा सूपिन नदी में छलांग लगाने के मामले में पुलिस ने कुछ दिन पहले उसे भगा कर ले गए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बीते सोमवार को सौड़ गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को एक युवती द्वारा सूपिन नदी में छलांग लगाने की सूचना दी थी। थानाध्यक्ष मोरी दीप कुमार ने बताया कि बुधवार को युवती के पिता द्वारा दी गई तहरीर पर सौड़ गांव के प्रीतम हाल निवासी देहरादून के खिलाफ भादंसं की धारा 366 एवं 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया पूछताछ में पता चला है कि आरोपी युवक सात सितंबर को युवती को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर घर से भगा ले गया था। नौ सितंबर को वह युवती और अपनी मां के साथ गांव लौटा। मामले को लेकर युवती के घर में विवाद हो गया और अगले दिन ग्रामीणों ने युवती को सूपिन नदी की ओर दौड़ते देखा। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवती ने नदी में छलांग लगा दी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नदी में युवती की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें