फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय उत्पादों से तैयार किए जाएंगे फास्ट फूड

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। उद्योग विभाग के हिमाद्री इंपोरियम परिसर में आजीविका परियोजना के तहत जगन्नाथ आजीविका स्वायत्त सहकारिता साल्ड की ओर से संचालित दुकानों में अब स्थानीय उत्पादों से तैयार फास्ट फूड परोसे जाएंगे। डीएम डा. आशीष चौहान ने स्टाल का शुभारंभ करते हुए कहा कि इससे लोगों के लिए स्वरोजगार के अवसर तैयार होंगे।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम डा. आशीष चौहान ने यहां ओली चाय के स्टाल का शुभारंभ किया। उन्होंने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए यहां विभिन्न प्रकार की चाय के साथ ही आइसक्रीम, शेक, सैंडविच, बर्गर आदि खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराने को कहा। डीएम ने इस आउटलेट में गहत की दाल के समोसे, बर्गर, पहाड़ी सैंडविच आदि तैयार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर परियोजना प्रबंधक हरीश पंत, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विजय संतरी, जगवीर बिष्ट, महेंद्र भट्ट, जगमोहन नेगी, संदीप नेगी, जितेंद्र नेगी, कविता, बृजेश भट्ट, प्रशांत वाजपेई, नवीन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें