फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने पर आर्यन छात्र संगठन ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव में आर्यन ग्रुप के अध्यक्ष पद प्रत्याशी दीपक भट्ट का नामांकन रद्द होने पर संगठन से जुड़े छात्रों ने रोष जताया। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन पर पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाकर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। नामांकन रद्द होने से गुस्साया प्रत्याशी ज्ञानसू स्थित मोबाइल फोन के टावर पर चढ़ गया। हालांकि भटवाड़ी में हुए वाहन हादसे को देखते हुए छात्र नेता कुछ घंटों में ही नीचे उतर गया।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव में विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों द्वारा दाखिल नामांकन का पुलिस सत्यापन कराया गया था। जांच में आर्यन ग्रुप के अध्यक्ष पद के दावेदार दीपक भट्ट पर पूर्व में दर्ज मुकदमों का खुलासा होने के बाद कालेज प्रशासन ने उसका नामांकन रद्द कर दिया, जिसके विरोध में सोमवार को संगठन से जुड़े छात्रों ने कालेज पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। आर्यन ग्रुप के दीपेंद्र कोहली, प्रदीप कैंतुरा आदि ने छात्रसंघ चुनाव प्रभारी पर अन्य संगठनों के दबाव में कार्य करने का आरोप लगाते हुए नामांकन बहाल करने की मांग की। उन्होंने प्रत्याशी का नामांकन बहाल नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन करने और न्यायालय की शरण में जाने की चेतावनी दी।
इसी दौरान नामांकन रद्द होने से क्षुब्ध प्रत्याशी दीपक ज्ञानसू में एक मोबाइल फोन के टावर पर चढ़ गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम देवेंद्र नेगी एवं पुलिस ने छात्र नेता से टावर से नीचे उतरने की अपील की। इस बीच गंगोत्री हाईवे पर हुए वाहन हादसे की सूचना मिलने पर संवेदना जताते हुए छात्र नेता टावर से तो उतर गया, लेकिन प्रत्याशी और आर्यन ग्रुप नामांकन बहाली की मांग पर अड़ा है। छात्रसंघ चुनाव प्रभारी डा. अरुण अग्रवाल ने बताया कि लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुरूप निष्पक्ष चुनाव कराना महाविद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी है। छात्रों की मांग पर विचार किया जा रहा है। विधिक राय लेकर ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें