फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ दिन रोशन रहने के बाद फिर अंधेरे में डूबे सर बडियार क्षेत्र के गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरोला। सर बडियार क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों में बीते कई माह से विद्युत आपूर्ति ठप होने पर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए डीएम से समस्या का निस्तारण करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बता दें कि पुरोला प्रखंड के सर, पौंटी, किमडार, डिंगाड़ी, छानिका, कंसलौ आदि गांवों में सात माह पूर्व ही विद्युतीकरण किया गया था। आजादी के दशकों बाद गांव में बिजली की रोशनी पहुंचने पर ग्रामीण खासे खुश थे, लेकिन भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिरने, ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने आदि कारणों से अब यह सभी गांव फिर से अंधेरे में डूब गए हैं। क्षेत्र के कांग्रेस नेता कैलाश रावत ने इस संबंध में डीएम को पत्र भेजकर बताया कि बीते कई माह से क्षेत्र के गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। इस बारे में कई बार शिकायत करने के बावजूद ऊर्जा निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने डीएम से मामले का संज्ञान लेकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें