फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में सक्रिय भूस्खलन से सड़कें अवरुद्ध होने से ग्रामीणों को उठानी पड़ रही दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट/उत्तरकाशी। ओजरी डबरकोट वाले हिस्से में यमुनोत्री हाईवे पर सातवें दिन भी यातायात बहाल नहीं हो पाया, जबकि बृहस्पतिवार शाम को फूलचट्टी में अवरुद्ध हुई सड़क पर लोनिवि ने पहाड़ काटकर वाहनों की आवाजाही लायक सड़क तैयार कर दी है। जिले के कुछ अन्य लिंक मोटर मार्ग भी बारिश से हुए भूस्खलन के चलते अवरुद्ध हैं।
विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे के लिए नासूर बने ओजरी डबरकोट स्लिप जोन में सात दिन बाद भी यातायात बहाल नहीं हो पाया है। शुक्रवार को रुक-रुक कर बारिश और पहाड़ी से बोल्डरों की बरसात जारी रहने से यहां यातायात बहाली में दिक्कत हो रही है। अब भी तीर्थयात्री और गीठ बजरी पट्टी के ग्रामीण तिर्खली कुंसाला होते हुए जोखिम भरे पैदल रास्ते से आवाजाही करने को मजबूर हैं। यहां भी पैदल रास्ता गदेरे के उफान में बहने पर एसडीआरएफ एवं पुलिस के जवान रस्सों के सहारे लोगों को गदेरा पार करा रहे हैं। बृहस्पतिवार शाम को फूलचट्टी के पास अवरुद्ध हुई सड़क के पास पहाड़ काटकर लोनिवि ने वाहनों की आवाजाही सुचारु करा दी है। इधर, गंगोत्री हाईवे पर यातायात फिलहाल सुचारु है।
यमुना नदी में पानी बढ़ने के कारण खरादी-नगाण गांव मोटर पुल की एप्रोच नदी में डूबने के कारण यहां वाहनों की आवाजाही बीते एक पखवाड़े से ठप पड़ी है। मोरी का खरसाड़ी-जेवाणू मोटर मार्ग भूस्खलन से अवरुद्ध पड़ा है। असी गंगा घाटी में गंगोरी-संगमचट्टी मोटर मार्ग सेकू पुल के पास भारी मलबा आने से अवरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें