फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे समेत अन्य सड़कों पर भारी पड़ रही मानसून की बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी/बड़कोट। ओजरी डबरकोट में लगातार हो रहे भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे छठे दिन भी बंद रहा। वहीं बुधवार रात से हो रही बारिश से भूस्खलन व कटाव होने से जिले के कई लिंक मोटर मार्ग घंटों बाधित रहे। सड़क निर्माण एजेंसियों ने देर शाम तक अधिकांश मार्गों को खोल दिया, लेकिन रर्वाइं घाटी के खरादी-नगाण गांव एवं खरसाड़ी-जेवाणु मोटर मार्ग पर अभी तक यातायात बहाल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

बारिश से भटवाड़ी प्रखंड में ज्ञानसू-साल्ड, गंगोरी-संगमचट्टी व गंगनानी-भंगेली, डुंडा ब्लॉक में सिलक्यारा-सरोट, नाकुरी-बरसाली व धौंतरी-ठांडी, नौगांव प्रखंड में खरादी-नगाणगांव, मोरी ब्लॉक में नैटवाड़-जखोल एवं खरसाड़ी-जेवाणू तथा पुरोला ब्लॉक में टिकोची-सिरतोली लिंक मोटर मार्ग भूस्खलन से अवरुद्ध हो गए। खरादी-नगाणगांव एवं खरसाड़ी-जेवाणू मोटर मार्ग को छोड़ शेष सड़कों पर यातायात बहाल कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें