फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों पर सहमति बनने पर ऑल वेदर रोड के श्रमिकों ने खत्म की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। श्रमिकों की हड़ताल से ऑल वेदर रोड का काम प्रभावित होने पर बृहस्पतिवार को प्रशासन की मध्यस्थता में कंपनी प्रबंधन और श्रमिकों के बीच वार्ता हुई। ओवरटाइम, अवकाश आदि मुद्दों पर सकारात्मक आश्वासन मिलने पर श्रमिकों ने तीन दिन से चल रही हड़ताल खत्म कर दी।
विज्ञापन

श्रमिकों की हड़ताल से ऑल वेदर रोड का काम प्रभावित होने पर बृहस्पतिवार को एसडीएम डुंडा सौरभ असवाल साइट पर पहुंचे। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कंपनी के अधिकारियों एवं श्रमिकों के बीच समझौता वार्ता हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि कार्य की जरूरत पर श्रमिकों को ओवर टाइम करना होगा और कंपनी इसके लिए भुगतान करेगी। श्रमिकों को माह में दो छुट्टियां दी जाएगी, उन्हें परिचय पत्र दिए जाएंगे, मानकों के अनुसार ईपीएफ कटौती होगी और श्रमिकों को हड़ताल अवधि का मानदेय भी दिया जाएगा। साथ ही अकारण हटाए गए श्रमिकों को तत्काल बहाल करने तथा कंपनी से हटाए गए अनुबंध पर चल रहे लोगों के वाहनों को एक हफ्ते के भीतर पुन: काम पर लगाने पर सहमति बनी। इस पर श्रमिकों ने हड़ताल समाप्त कर दी। इस मौके पर कंपनी के प्रबंधक वेदव्रत बिष्ट, क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण भंडारी, मजदूर संगठन के अध्यक्ष तिलकमणि बडोनी, चैन सिंह राणा, अमीरचंद रमोला, स्वदेश रमोला, आमोद राणा, सोबत लाल, मनोज सिलवाल, विजय बडोनी, रविंद्र भंडारी, नायब तहसीलदार प्रेमवल्लभ नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें