फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तल्ला जोगत के ग्रामीणों ने की शीघ्र सड़क निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। स्वीकृति के बावजूद तल्ला जोगत गांव के लिए सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के ईई को ज्ञापन सौंपकर एक माह के भीतर सड़क का कार्य शुरू नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बता दें कि करीब एक हजार की आबादी वाले तल्ला जोगत गांव तक आजादी के दशकों बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। ग्रामीणों की मांग पर वर्ष 2017 में सरकार ने चिन्यालीसौड़-जोगत मोटर मार्ग के किमी 28 से 4.6 किमी लंबी सड़क स्वीकृत की। इसके लिए 298.46 लाख रुपये बजट भी स्वीकृत किया गया, लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। प्रधान सीता देवी, राम सिंह कैंतुरा आदि ने पीएमजीएसवाई के ईई को ज्ञापन सौंपकर एक माह के भीतर सड़क का निर्माण शुरू नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। विभाग के एई कृपाल सिंह सैनी का कहना है कि डेढ़ माह पहले ही यह सड़क उनके डिवीजन को ट्रांसफर हुई है। सड़क की वन भूमि की स्वीकृति रेंज कार्यालय में गतिमान है। वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें